Music

BRACKING

Loading...

दीपावली त्यौहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त

 


शिवपुरी,  अपर जिला दण्डाधिकारी श्री उमेश प्रकाश शुक्ला ने दीपावली के त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी निर्धारित स्थानों पर लगाई है।

अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री गणेश जायसवाल शहर में सम्पूर्ण कानून व्यवस्था के प्रभारी अधिकारी रहेंगे तथा सभी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट अपने-अपने अनुविभागीय दण्डाधिकारी के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे। समस्त अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं संबंधित विभागों से समन्वय बनाते हुए सम्पूर्ण जिले में कानून एवं व्यवस्था की निगरानी रखेगे।

तहसीलदार श्री भूपेन्द्र सिंह कुशवाह को कमालगंज, घोसीपुरा, सईसपुरा, फिजिकल रोड, मेन चौराहा क्षेत्र, नायब तहसीलदार श्री आशीष यशवाल को झांसी तिराहा, ईदगाह, फतेहपुर रोड, मनियर, नवाब साहब रोड एवं नायब तहसीलदार श्री पवन चंदेलिया की न्यू ब्लॉक, छावनी, सदर बाजार, कोर्ट रोड, कन्ट्रोल रूम पर ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी उक्त त्योहारों पर अपने-अपने अनुभाग की कानून व्यवस्था बनाये रखने के प्रभारी रहेंगे व अपने स्तर से कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ