Music

BRACKING

Loading...

नौसीन का गाना ‘वो होते हैं किस्मत वाले, जिनकी मां होती है...' सुनकर शिवराज की आंखें भीगीं

 


भोपाल मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोविड में अनाथ बच्चों के साथ गुरुवार को दिवाली मनाई। इस दौरान इटारसी की नौसीन खान ने 'तू कितनी अच्छी है, प्यारी प्यारी है मां….वो होते हैं किस्मत वाले, जिनकी मां होती है'... गाना गाया। गाना सुन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भावुक हो गए तो पत्नी साधना सिंह की आंखें भी भीग गईं।

मुख्यमंत्री ने "मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना" से जुड़े बच्चों के साथ दीया जलाया। मुख्यमंत्री निवास में भोजन कराकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री निवास पर दोपहर पहुंचे बच्चों को गुलाब का फूल देकर स्वागत किया गया। यहां भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, राजगढ़ और होशंगाबाद जिलों के 53 बच्चे सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने बच्चों को अपने हाथ से खाना भी खिलाया।

बच्चों से CM का वादा

मुख्यमंत्री ने 7 साल की त्रिसाला सोनी से पूछा कि आप बढ़े होकर क्या बनोगे। बच्ची कहा कि वह डॉक्टर बनेगी। 5 साल की रूही बोली- मुझे पुलिस में जाना है। बच्चों से शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आपको आगे बढ़ना है। व्यवस्थाएं मैं करूंगा। संसाधन हम जुटाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ