Music

BRACKING

Loading...

लव-ट्रायंगल में अनाथ हुए मासूम की कहानी:पापा-मम्मी भगवान के पास गए हैं, अब वह नहीं लौटेंगे

 


भोपाल लव-ट्रायंगल ने 5 साल के मासूम मिरांश उर्फ नन्हू के सिर से मा-पिता का साया छीन लिया। मासूम का जीवन पूरी तरह से वीरान हो चुका है। हर काम में दूसरों पर मोहताज रहने वाली उसकी वृद्ध बेबस दादी कुसुम बाई के अलावा उस मासूम का कोई सहारा नहीं है। उसपर दु:खों का ऐसा पहाड़ टूटा कि उसे कुछ भी समझ नहीं आ रहा कि अब जाएं तो आखिर कहां। अब बस दादी की गोद में बैठकर वह सुबकता रहता है। उसे यह भी नहीं पता कि अब उसके मां-पिता वापस लौटेंगे की नहीं। माता-पिता के बारे में पूछने पर बस इतना ही भरी आंखों से कह रहा कि मम्मी-पापा भगवान के पास गए हैं..। मीरांश को गोद में बैठाई उसकी दादी कुसुम की बेटे-बहू की बगल में रखी तस्वीर देखकर आंखे भर आईं।

उन्होंने कहा कि बेटे-बहू को काल के मुंह तक पहुंचाने वाले सागर बाबा (आरोपी) को कड़ी सजा मिले। उसकी वजह से मीरांश अनाथ हुआ है। अब भगवान का ही सहारा है। बतादें, जैन मंदिर के सामने पीएचई कॉलोनी में रहने वाले अक्षय सोमकुंवर उर्फ गोलू पिता सूर्यभान सोमकुंवर (26) बल्लभ भवन में लिफ्ट आपरेटर था। 21अक्टूबर की देर रात करीब साढ़े बारह बजे उसने पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली थी। जबकि 22 अक्टूबर की सुबह अक्षय की पत्नी सुधा ने पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। दोनों के पांच साल का एकलौता बेटा मिरांश है।

कुसुम के पास अब नाती की परवरिश की टेंशन
कुसुम की उम्र करीब 70 साल है। पति का निधन हो चुका है। उनके तीन बेटे हैं। वह छोटे बेटे अक्षय के साथ रहती थीं। अक्षय ही उनका सहारा था। अक्षय के सुसाइड के बाद से अब उनको नाती की परवरिश के टेंशन हैं। कुसुम जिस मकान में रहती हैं, उसका हर माह तीन हजार रुपए किराया है। वह बताती हैं अब मकान का किराया भरना ही उनके लिए बड़ी समस्या है।

पुलिस ने सुधा के प्रेमी पर दर्ज किया मामला
टीटी नगर पुलिस ने गुरुवार को सुधा के कथित प्रेमी सागर बाबा के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया था। फिलहाल, उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी सागर सुधा को प्रेम जाल में फंसा कर अपने पास रखने के लिए मजबूर कर रहा था। यह बात जब सुधा के पति को पता चली तो उसने इसका विरोध किया। बावजूद, आरोपी सुधा को छोड़ने को तैयार नहीं हुआ। इससे परेशान होकर अक्षय ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इसकी खबर पता चलते सागर के मकान से अपने घर पहुंची सुधा ने भी आग लगाकर खुदकुशी कर ली थी।

दोस्ती कर पत्नी से बढ़ा ली थी नजदीकियां
अक्षय और सागर दोनों दोस्त थे। अक्षय के जरिए ही वह उसकी पत्नी से मिला था। इसके बाद पत्नी से नजदीकियां बढ़ने के बाद अक्षय उस पर शक करने लगा। इसको लेकर पत्नी अक्षय को परेशान करने लगी। अक्षय जब भी पत्नी को इस बारे में बोलता था तो वह सागर से धमकी दिलाती थी। इसी को लेकर दोनों में विवाद भी कई बार हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ