Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी जिले में दीपावली के दूसरे दिन रहेगा स्थानीय अवकाश , स्थापना दिवस पर निकाली रैली

 शिवपुरी, 

कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह द्वारा शिवपुरी जिले के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए है। कलेक्टर द्वारा सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के अनुक्रमांक-4, नियम 8 एवं पराक्रम्य लिखित अधिनियम 1881 की धारा-25 में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए संपूर्ण जिले के लिए घोषित तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए है। जिसमें 05 नवम्बर को दीपावली के दूसरे दिन का स्थानीय अवकाश शामिल है

शिवपुरी, 



 
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 1 नवंबर को मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह रैली का आयोजन किया गया।
एडीएम उमेश शुक्ला ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी डीपीसी शिवांगी अग्रवाल और अन्य अधिकारी कर्मचारी रैली में शामिल हुए। रैली में स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। रैली पोलो ग्राउंड से प्रारंभ होकर मानस भवन पर जाकर समाप्त हुई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ