सुनारी चौकी क्षेत्र में पुलिस के आशीर्वाद से हो रहा अवैध रेत उत्खनन
करैरा :- करेड़ा थाना अंतर्गत आने वाली सुनारी चौकी क्षेत्र में इस समय अवैध उत्खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है सुनारी चौकी पुलिस द्वारा प्रत्येक चक्कर डंपर एवं ट्रैक्टर से वसूली भी की जाती है ज्ञात रहे पूर्व में इसी क्षेत्र में पुलिस द्वारा रेत के ट्रैक्टर एवं डंपर पकड़ने पर धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया जाता था एवं अब इसी पुलिस के मार्गदर्शन में अवैध उत्खनन बड़ी मात्रा में फल फूल रहा है आखिरकार रेत माफियाओं पर सुनारी चौकी पुलिस का हाथ है लेकिन सुनारी चौकी पुलिस किसके संरक्षण में अपने क्षेत्र में इतना बड़ा उत्खनन करवा रही है यह सोचनीय पहलू है । सुनारी चौकी क्षेत्र में इस समय रेत माफियाओं द्वारा बेधड़क एलएनटी एवं जेसीबी से उत्खनन किया जा रहा है एवं ट्रैक्टर एवं डंपर से रेत का अवैध परिवहन भी हो रहा है ।
सौरभ भार्गव
9713252020
0 टिप्पणियाँ