Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी करैरा : अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 363 का मामला दर्ज

 


करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के सीहोर थाना क्षेत्र के ग्राम फूलपुर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक युवक पर फायर कर दिया। जो उसके पास से निकल गया और वह बाल-बाल बच गया। इस मामले में पीडि़त युवक ने थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने मामले में भादवि की धारा 336 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।


जानकारी के अनुसार ब्रजेंद्र पुत्र खैरसिंह रावत निवासी फूलपुर बीती रात्रि अपने कुएं से घर आने के लिए निकला था। तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उस पर पीछे से फायर कर दिया, जो उसके पास से होकर गुजरा। गोली की आवाज सुनकर ब्रजेंद्र घबरा गया और जब उसने पीछे मुडकर देखा तो वहां कोई नहीं था। बाद में पीडि़त थाने पहुंचा। जहां उसने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ