Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : जिला शिकायत निवारण अधिकारी हेतु अपर कलेक्टर प्राधिकृत

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के प्रावधान तहत राज्य शासन द्वारा प्रत्येक जिले के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं अधिनियम के अन्य प्रावधानों के सुचारू क्रियान्वयन हेतु जिला शिकायत निवारण अधिकारी के रूप में अपर कलेक्टर को प्राधिकृत किया गया है।

कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जिला शिकायत निवारण अधिकारी के कार्यालय का पता, पदनाम, ईमेल आई.डी. तथा दूरभाष नम्बर प्रत्येक ग्राम पंचायत नगरीय निकाय के कार्यालयों एवं उचित मूल्य दुकानों में प्रदर्शित करना सुनिश्चित करें। शिवपुरी के जिला शिकायत निवारण अधिकारी का कार्यालय अपर कलेक्टर जिला शिवपुरी रहेगा। जबकि दूरभाष क्रमांक 07492-233521 है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ