बिर्रा जांजगीर चांपा-बाल रक्षक प्रतिष्ठान महाराष्ट्र द्वारा के तत्वधान में दो दिवसीय-08- 09 जनवरी 2022 को राष्ट्रीय नवाचार शिक्षक सम्मेलन का आयोजन जयराम विद्यापीठ सभागार कुरुक्षेत्र हरियाणा में किया जा रहा है सम्मेलन का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक एवं शिक्षार्थियों के मध्य नवाचारी शिक्षण पद्धति द्वारा रचनात्मक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए विचार विमर्श के लिए शिक्षा क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले शिक्षक राजेंद्र जायसवाल को मानपत्र से आमंत्रित व
सम्मानित होने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा समर्पण भावना उत्कृष्ट नवाचारी शैक्षणिक कार्यों के लिए नवाचारी शिक्षक राजेंद्र जायसवाल को जिला मिशन समग्र शिक्षा एपीसी हरिराम जायसवाल, साक्षरता मिशन धन्यकुमार पांडे बीईओ के के बंजारे बीआरसीसी हिरेन्द्र बेहार प्राचार्य व सीएससी पीएलसी एवं शिक्षकों ने उपल्ब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं सम्प्रेषित करते हुए कहा कि यह हमारे विकास खंड शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य है। उक्त जानकारी सहायक मिडिया प्रभारी उमेश कुमार दुबे ने दी।
0 टिप्पणियाँ