मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण को लेकर पूरे प्रदेश में रोष व्यक्त है वही वही आज शिवपुरी जिलेमै ओबीसी संयुक्त मोर्चा ओबीसी महासभा और कई ओबीसी के संगठन एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट पहुचे ओर ज्ञापन दिया वही ओबीसी समाज की मांग को समर्थन देने के लिए बहुजन समाज पार्टी भी कलेक्ट्रेट पहुंची
ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर विरोध जोरो से शुरू हो गया है। ।ओबीसी महासभा के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गिर्राज ने कहा कि सरकार हमारे हक और अधिकार छीनने का काम कर रही है। और ज्ञापन सौंपा। इधर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह कलेक्ट्रेट पहुंचे तो सामने से ओबीसी महासभा की रैली आ रही थी। यह देख कलेक्टर ने कार बैक कराई और वापस लौट गए।
ये मांगें रखी
मप्र ओबीसी आरक्षण अधिनियम को संविधान की नौवीं सूची में जोड़ा जाए।
मप्र के सदन में विशेष सत्र बुलाकर ओबीसी आरक्षण को विशेष प्रस्ताव द्वारा नौंवी सूची में जोड़ा जाए।
मप्र में निवासरत पिछड़ा वर्ग के लोगों की जनसंख्या के आंकड़े सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और राजनैतिक आधार पर एकत्रित कर सार्वजनिक की जाएं।
0 टिप्पणियाँ