Music

BRACKING

Loading...

Mp : ओबीसी आरक्षण को लेकर बनी रणनीति, मंत्रियों को जिलों में दौरे के निर्देश

 मध्यप्रदेश में शुक्रवार की देर शाम हुई बैठक में पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर चर्चा हुई। इस मुद्दे को लेकर चुनावी रणनीति बनाई गई है। बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर फैसले और विपक्षी को जवाब देने की रणनीति पर मंथन किया गया। बैठक में सीएम शिवराज सहित मंत्रिमंडल के सदस्य और सभी विधायक उपस्थित थे।

बैठक में कोरोना संक्रमण पर भी चर्चा हुई। बैठक खत्म होने के बाद देर रात गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मंत्री और विधायकों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए हैं कि अपने क्षेत्रों में जाएं और सरकार की योजनाओं को पहुंचाएं। मंत्री अपने प्रभार वाले जिलों का दौरा करें। बैठक में कोरोना वायरस भी चर्चा की गई।

विधायकों को कहा गया है कि खुद भी सजग रहे और लोगों को भी जागरूक करें। प्रदेश में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं, इसलिए सावधानी जरूरी है। मंत्री मिश्रा ने बताया कि पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर भी बैठक में रणनीति बनाई गई है कि किस तरीके से आगे पंचायत चुनाव को लेकर फैसला लेना है और विपक्ष को जवाब देना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ