शिवपुरी खेल और युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया 10 जनवरी को शिवपुरी आएगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया 10 जनवरी को दोपहर 12 बजे ग्वालियर से शिवपुरी के लिए प्रस्थान करेंगी। दोपहर 02 बजे शिवपुरी आएगी और स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगी। इसके उपरांत शाम 7 बजे शिवपुरी से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगी।
खबर शिवपुरी से
आमजन का शनिवार एवं रविवार को पार्कों में प्रवेश प्रतिबंधित
शिवपुरी शिवपुरी शहर में स्थित पार्कों में नगर पालिका द्वारा निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य किये जा रहे है। पार्कों में आमजन की भीड़-भाड़ होने से उक्त निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य प्रभावित होते हैं।
शिवपुरी शहर के पार्कों में निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य को सुचारू रूप से संचालित किये जाने की दृष्टि से शनिवार एवं रविवार को आमजन का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।
0 टिप्पणियाँ