Music

BRACKING

Loading...

ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर, किसानों से की चर्चा

शिवपुरी, 

जिले में हुई बारिश और ओलावृष्टि से Hकिसानों की फसल को नुकसान हुआ है। कोलारस, बदरवास, पिछोर और खनियाधाना क्षेत्र में ओले गिरने से किसानों को हुई क्षति का जायजा लिया जा रहा है। 

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह भी कोलारस क्षेत्र के भ्रमण पर निकले। उन्होंने ओलावृष्टि से प्रभावित ग्रामों का भ्रमण किया। कोलारस और लुकवासा के ग्राम दीगौद,  चितारा, सेसईखुर्द में फसल क्षति का जायजा लिया और किसानों से चर्चा की। 
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि ओलावृष्टि के कारण जो भी क्षति हुई है उसका टीम द्वारा सर्वे किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संबंधित क्षेत्र के पटवारी,सचिव और जीआरएस की टीम को फसल हानि का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। टीम द्वारा खेतों का सर्वे किया जाएगा, जिससे कि किसानों को फसल क्षति का मुआवजा दिलाया जा सके। साथ ही संबंधित क्षेत्र के नायब तहसीलदार और तहसीलदार को भी निर्देश दिए हैं।

लुकवासा में वैक्सीनेशन कैंप का निरीक्षण 
 अभी 15 से 18 वर्ष की उम्र के किशोर और किशोरियों का टीकाकरण भी किया जा रहा है। लुकवासा में भ्रमण के दौरान कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह लुकवासा मंडी के पास आदिवासी बस्ती में पहुंचे और वैक्सीनेशन कैंप का निरीक्षण किया। वहां वैक्सीन लगवाने आए बच्चों से बात की और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आपने वैक्सीन लगवा ली है। इसी प्रकार अपने अन्य मित्रों को भी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ