Music

BRACKING

Loading...

बसंतपुर (बिर्रा) महानदी में मकर संक्रान्ति के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं कि लगी रही भीड़

 


बिर्रा-मकर संक्रांति पर आज श्रद्धालुओं ने  बसंतपुर (बिर्रा) के महानदी में सुबह स्नान किया और पूजा अर्चना कर दान किया। विभिन्ना घाटों में श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही थी। बसंतपुर महानदी के मुख्य घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं का सुबह 5 बजे से पहुंचना प्रारंभ हो गया था।


महानदी के मुख्य मुख्य मार्ग से लेकर नदी तक भक्तों की भीड़ लगी हुई थी। पुण्य स्नान व दीपदान करने के बाद भक्त पूरे परिवार सहित मकर संक्रान्ति पर्व का आनंद उठाया। इस अवसर पर राजमहल बिर्रा से पियूष देव सिंह, सुबभू बाबा,कुंती बाई दिलेराम पटेल (सरपंच ग्राम पंचायत बसंतपुर),एकांश पटेल,दिनेश थवाईत,लक्ष्मी आदित्य,संजय पटेल,दीपक धीवर, बबलू यादव,सोमश,अभिषेक,कृष्णा, सोनू यादव सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ