Music

BRACKING

Loading...

रीडिंग कैंपन के लिए जिला प्रभारी/नोडल अधिकारी बने:बेहार

 


बिर्रा/ जांजगीर-चांपा-कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा जिला जांजगीर चांपा के द्वारा बीआरसीसी हिरेन्द्र बेहार को रीडिंग कैंपन के लिए जिला स्तर पर जिला प्रभारी/नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

       100 दिनों के अभियान के लिए 14 सप्ताह का कार्यक्रम प्रत्येक सप्ताह निर्धारित बिंदुओं पर फोकस कर कार्यक्रम आयोजित कर गतिविधियों का विस्तार कर शिक्षकों को प्रति सप्ताह अग्रिम रूप में कुछ स्थानीय सामग्री देते हुए गतिविधि बैंक के रूप में तैयार कर प्रत्येक शाला को व विकासखंड स्तर पर भाषा एवं गणित के लिए तीन स्तरों के लिए अलग-अलग प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी का गठन कर उनके माध्यम से प्रति सप्ताह के लिए अग्रिम में साम्रगी तैयार कर शालाओं को सीधे नियमित उपलब्ध कराने सामग्री तैयार करते समय विकासखंड के स्थानीय इनपुट्स एवं स्थानीय भाषा संस्कृति खेल-खिलौनों एवं गतिविधियों का अधिकाधिक उपयोग कर 14 सप्ताह के सामग्री को कंपाइल कर एक यूनिकोड में स्वच्छ टंकित प्रति राज्य परियोजना कार्यालय में उपलब्ध करायेगें।

        संबंधित शालाओं के विषयवार प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी के माध्यम से प्रति सप्ताह विकासखंड के समस्त संबंधित शिक्षकों के साथ ऑनलाइन क्षमता विकास एवं कार्यक्रम की प्रगति के नियमित समीक्षा की व्यवस्था की जायेगी इन समीक्षा बैठकों में सभी संकुल समन्वयको एवं शिक्षकों की सक्रिय उपस्थिति अनिवार्य होगी इस बार का चर्चा पत्र फाऊंडेशनल लिटरेसी एवं न्यूमैरेसी पर केंद्रित है इसमें प्रारंभिक भाषा एवं गणिती कौशल विकास के विभिन्न क्षेत्रों में कुछ आईडिया सैंपल दिए गए हैं।

     


उपरोक्त गतिविधियों में पीएलसी प्रभारियों की महती जिम्मेदारी होगी। एपीसी हरिराम जायसवाल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी केके बंजारे एबीओ हिमांशु मिश्रा श्रीमती दीपिका किंडो ने बधाई देते हुए आशा व्यक्ति की बीआरसी बेहार जी के नेतृत्व में ब्लॉक ही नहीं जिले में अलग पहचान बनेगी। ब्लाक स्तर पर रीडिंग कैंपन के लिए विकासखंड नोडल अधिकारी उमेश कुमार दुबे को बनाया गया है।उक्त जानकारी सहायक मीडिया प्रभारी उमेश कुमार दुबे ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ