महानिरीक्षक पंजीयन मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार सभी जिला पंजीयक कार्यालयों को अवकाश के दिनों में भी खुला रखा जाएगा। जारी निर्देशों में उल्लेख किया गया है कि यह माह राजस्व की दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण है। साथ ही जन सामान्य को दस्तावेजों के पंजीयन कार्य में अधिक सुविधा देने एवं शासन के राजस्व को दृष्टिगत रखते हुए 29 जनवरी से 31 मार्च 2022 तक की अवधि में होली एवं रंगपंचमी के अवकाश को छोड़कर प्रत्येक शनिवार एवं रविवार सहित शेष अवकाशों पर जिला पंजीयक कार्यालय खुले रखे जायें तथा पंजीयन एवं शासकीय कार्य नियमित रूप से किया जाये।
0 टिप्पणियाँ