Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : कैशियर को शाखा से हटाने की माँग

 करैरा तहसील के सिरसौद कस्बे में संचालित मध्यांचल ग्रामीण बैंक शाखा का कैशियर सोमवार को फोन बंद करके गायब हो गया। बैंक शाखा में कैशियर के आने का ग्राहक घंटों इंतजार करते रहे। काफी इंतजार के बाद ग्राहक हताश हो गए और नाराज होकर आवेदन बनाकर शाखा प्रबंधक को सौंपा। लापरवाही बरतने वाले कैशियर को शाखा से हटाने की जिद कर रहे हैं। मध्यांचल ग्रामीण बैंक शाखा सिरसौद में ग्राहक रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को कैश लेनदेन सहित अन्य कामों के चलते पहुंचे।

अधिकतर ऐसे किसान थे जो अपनी शासन से जारी होने वाली किसान सम्मान निधि की राशि अपने खाते से निकालने आए थे। तय समय पर बैंक शाखा खुलते ही ग्राहक पहुंचने लगे। लेकिन जब पता चला कि कैशियर समीर यादव अभी बैंक शाखा नहीं आया है। ग्राहक, कैशियर के आने का इंतजार करने लगे। वहीं शाखा प्रबंधक व अन्य स्टाफ भी कैशियर को कॉल लगाकर संपर्क करने की कोशिश करने लगा। लेकिन कैशियर का फोन बंद था। दोपहर बाद तक कैशियर समीर बैंक शाखा नहीं पहुंचा तो ग्राहकों का गुस्सा फूटने लगा। हताश होकर ग्राहकों ने शाखा प्रबंधक को आवेदन देकर कैशियर समीर को हटाने की मांग की है। कैशियर के आगे लाचार नजर आए शाखा प्रबंधक, बोले- हम इंतजार कर रहे : कैशियर फोन बंद करके गायब हुआ तो शाखा प्रबंधक अष्ठाना श्रीवास्तव लाचारी व्यक्त करते नजर आए। उन्होंने कहा कि हम कैशियर के आने का इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कैशियर बैंक शाखा सिरसौद आने जाने के लिए शिवपुरी शहर से अपडाउन करता है। ग्राहकों की मांग पर अब कैशियर को हटाने की कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ