Music

BRACKING

Loading...

33 साल के युवक की संदिग्ध मौत

 जाधव-सागर तालाब में सोमवार को 33 साल के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली। वह मिट्टी से सना हुआ था।मृतक की शिनाख्त मनीष पुत्र रतिराम बाथम निवासी न्यू ब्लॉक लक्ष्मी निवास के पीछे सराय के रूप में हुई। वह रविवार दोपहर मां धनिया बाई से सब्जी खरीदने की बात कह कर 100 रुपए लेकर निकला था, लेकिन फिर वापस नहीं लौटा। परिवारवालों ने रात में आसपास उसे तलाशा भी, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मृतक के भाई राजू का कहना है कि मनीष की जेब से उसका मोबाइल गायब है। घुटनों में घिसटने के निशान हैं, ऐसे में उन्हें भाई की मौत सामान्य नहीं लग रही है।

मनीष वहां खुद जा ही नहीं सकता

मनीष के दोस्तों का दावा है कि मनीष वहां अकेला जा ही नहीं सकता, क्योंकि उसको मिर्गी आती थी। यही कारण था कि मनीष कभी उनके साथ ऐसी जगह पर पार्टी में नहीं जाता था, जहां पर पानी हो। परिजनों के अनुसार उसे कोई ऐसा व्यक्ति वहां ले गया है जो इस बात को जानता था कि मनीष को मिर्गी के दौरे पड़ते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ