Music

BRACKING

Loading...

India : Punjab में PM Modi की सुरक्षा में चूक के मामले पर CM चरणजीत सिंह चन्नी ने क्या कुछ कहा? जानिए सब कुछ

Punjab CM Charanjit Channi PCपंजाब में पीएम india pm की सुरक्षा में हुई चूक के मामले पर पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सफाई दी है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को लौटकर जाना पड़ा इसके लिए हमें खेद है. उन्होंने बताया कि रात को प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटा दिया गया था. चन्नी ने कहा कि हम अपने पीएम का सम्मान करते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक की बात गलत है. 


सीएम चन्नी ने कहा, "हम पीएम मोदी का पूरा सत्कार करते हैं. मुझे खुद उनको रिसीव करना था. पहले मेरा कार्यक्रम था, बठिंडा में उनको रिसीव करने का और फिरोजपुर जाने का. मुझे उनके साथ बैठक भी करनी थी. रैली में मुझे नहीं जाना था. रैली में पीएम (नरेंद्र मोदी) को जाना था. मैंने अपने अपने वित्त मंत्री की ड्यूटी लगाई थी कि वो पीएम का स्वागत करें. अपने विधायक पिंकी की भी ड्यूटी लगाई थी, फिरोजपुर में स्वागत करने के लिए."

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ