तिहत्तरवें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री मनीष रस्तोगी ने झण्डा-वंदन किया। राष्ट्रगान के बाद प्रमुख सचिव श्री रस्तोगी ने सलामी ली तथा बल का निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव श्री रस्तोगी ने निवास कार्यालय के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनायें दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी श्री आनन्द शर्मा, अपर सचिव श्री ओम प्रकाश श्रीवास्तव, उप सचिव श्री नीरज वशिष्ट, उप सचिव श्री लक्ष्मण सिंह मरकाम, उप सचिव श्रीमती वंदना मेहरा अटूट, उप सचिव श्री महीप किशोर तेजस्वी सहित मुख्यमंत्री कार्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी और सुरक्षा स्टाफ मौजूद था
0 टिप्पणियाँ