Music

BRACKING

Loading...

MP : मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्य-तिथि पर नमन किया

 


मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्य-तिथि पर नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राजमाता सिंधिया का स्मरण करते हुए ट्वीट किया है कि - "प्रदेश को बदलने में उनका अतुलनीय योगदान है। जब-जब भी प्रदेशवासियों पर संकट आया, उन्होंने अपना खजाना खोल दिया। उन्होंने प्रेम और ममता से प्रदेश के हर कोने को सींचा है। श्रद्धेय राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की आज पुण्य-तिथि है और उनका मुस्कुराता चेहरा बरबस ही आँखों के सामने आ जाता है। पूज्य अम्मा महाराज जी के चरणों में प्रणाम और यही संकल्प है कि आपके सपनों के मध्यप्रदेश के निर्माण में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। परोपकार के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर देने वाली, मध्यप्रदेश का गौरव, श्रद्धेय राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी केवल एक परिवार की नहीं थी, बल्कि सम्पूर्ण मध्यप्रदेश ही उनका परिवार था। ममतामयी, वात्सल्यमयी माँ प्रदेशवासियों के हृदय में बसती थी।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ