5 जनवरी को पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस मामले पर पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांगी थी. पंजाब सरकार ने गुरुवार रात अपनी रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दी है. बताया जा रहा है कि पंजाब के मुख्य सचिव ने पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक के कारणो... का तथ्यों के साथ रिपोर्ट भेजी है. a
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक (Security breach) मामले पर पंजाब सरकार की गृह मंत्रायल को भेजी गई रिपोर्ट से एक और जानकारी सामने आई है. है. सूत्रों के मुताबिक, पंजाब सरकार ने रिपोर्ट में कहा है कि बठिंडा एसएसपी ने फिरोजपुर एसएसपी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने अधिकारों का दुरुपयोग किया. उन्होंने अपने अधिकार क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों को पीएम मोदी के रूट में जाने दिया.
0 टिप्पणियाँ