Music

BRACKING

Loading...

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल, यूक्रेन से संबंधित मुद्दों पर छत्तीसगढ़ के लोगों की मदद के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त, राज्य सरकार द्वारा सम्पर्क हेतु दूरभाष नम्बर जारी,

 


जांजगीर चांपा, 22 फरवरी, 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य सरकार द्वारा यूक्रेन से संबंधित मुद्दों पर छत्तीसगढ़ के लोगों की मदद के लिए नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में सम्पर्क अधिकारी श्री गणेश मिश्र को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। श्री मिश्र से दूरभाष नम्बर 01146156000, मोबाइल नम्बर 9997060999 और फैक्स क्रमांक 01146156030 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

क्रमांक//
  
समाचार
शैक्षणिक संस्थाओं में अब ग्रीष्मकालीन अवकाश 15 मई से 15 जून तक,
ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन,
      जांजगीर चांपा,, 22 फरवरी, 2022/राज्य शासन द्वारा शिक्षा सत्र 2021-22 में शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों और डीएड, बीएड, एमएड कॉलेजों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन किया गया है। संशोधित आदेश के अनुसार अब शैक्षणिक संस्थाओं में 15 मई 2022 से 15 जून 2022 तक कुल 32 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा।
     स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय से आज इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र 31 मार्च 2022 के स्थान पर 30 अप्रैल 2022 तक बढ़ा दिया गया है। आगामी शैक्षणिक सत्र 1 मई 2022 से 15 दिन के अतिरिक्त शैक्षणिक कार्य के लिए प्रारंभ किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए पूर्व में 46 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई 2022 से 15 जून 2022 तक निर्धारित था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ