Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : स्थानीय निर्वाचन कार्यालय डाटा एन्ट्री ऑपरेटर (संविदा) की पदपूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित

शिवपुरी,  

स्थानीय निर्वाचन कार्यालय डाटा एन्ट्री ऑपरेटर(संविदा) के अनारक्षित पद की पूर्ति हेतु 09 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। डाटा एन्ट्री ऑपरेटर(संविदा) की नियुक्ति 28 फरवरी 2023 तक के लिए की जाएगी। संविदा अवधि आवश्यकतानुसार बढ़ाई जा सकेगी।
डाटा एन्ट्री ऑपरेटर(संविदा) पद के लिए वेतनमान 10260 रूपए प्रतिमाह रहेगा। शैक्षणिक योग्यता में राज्य शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था से हायर सेकेण्डरी या 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण, मेप आईटी द्वारा आयोजित कम्प्यूटर दक्षता प्रमाणीकरण सीपीसीटी परीक्षा उत्तीर्ण, मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना आवश्यक है। आयु सीमा में एक जनवरी 2022 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष, महिला अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए अधिकतम आयुसीमा 45 वर्ष रहेगी।
 आवेदक निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र अंतिम तिथि तक जिले के कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वांचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) जिला शिवपुरी को स्पीड पोस्ट अथवा व्यक्तिशः भेज सकते है। विस्तृत जानकारी और शर्ते तथा पत्र का प्रारूप मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की बेवसाइड www.mplocalelection.gov.in एवं http://shivpuri.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। 
शैक्षणिक योग्यता
म.प्र.का मूल निवासी, आरक्षण और आयु की शर्ते पूरी करने वाले आवेदक का चयन सीपीसीटी परीक्षा में कम्प्यूटर प्रोफिशयेन्सी में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट से किया जाएगा। सीपीसीटी परीक्षा में अंग्रेजी और हिन्दी टायपिंग में क्वालिफाईड करना आवश्यक है, यदपि टाईपिंग का स्कोर मेरिट में नही जोडा जायेगा। डाटा एन्ट्री ऑपरेटर की भर्ती के आवेदन कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन (स्थानीय निर्वाचन) जिला शिवपुरी में 09 फरवरी 2022 शाम 06 बजे तक जमा किये जा सकेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ