Music

BRACKING

Loading...

आकस्मिक मृत्यु के 05 प्रकरणों में 20 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत,

 


जांजगीर-चांपा, 17 मार्च, 2022/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 05 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।

     जिले की तहसील डभरा के ग्राम कचंदा के श्री किशन कुमार की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके पिता श्री अमृतलाल कर्ष, ग्राम कुसमुल निवासी श्रीमती वोमेश्वरी चंद्रा की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके पति श्री खेमराज, ग्राम बसंतपुर के श्रीमती फलबाई यादव की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके पुत्र श्री सम्पतलाल , तहसील जैजैपुर के ग्राम मलनी के श्री उमेश कुमार की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती फूलबाई और ग्राम बसंतपुर के श्री नलसाय महिलांगे की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती नोनीबाई को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ