जांजगीर चांपा,17 मार्च,2022/ भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा संचालित "नेशनल वोटर अवारनेस कांटेस्ट" माई वोट इज माई फ्यूचर, "पावर आफ वन वोट," में प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 15 मार्च निर्धारित की गई थी। आयोग द्वारा उक्त प्रतियोगिता में प्रविष्टि प भेजने की अवधि में वृद्धि कर अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है। कांटेस्ट में भाग लेने हेतु इच्छुक प्रतिभागी क्वीज कांटेस्ट, विडियो मेकिंग कांटेस्ट, पोस्टर डिजाइन कांटेस्ट, सांग कांटेस्ट और स्लोगन कांटेस्ट श्रेणियों में अपनी रचनात्मकता को voter-contest@eci.gov.in ई-मेल आईडी पर सीधे भारत निर्वाचन आयोग को प्रेषित कर सकेंगे।
0 टिप्पणियाँ