जांजगीर-चांपा, 30 मार्च, 2022/ जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए जिले के अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों का चयन कर कौशल विकास के माध्यम से प्रशिक्षण सह नियोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय भारत सरकार की संस्था सिपेट रायपुर एवं एमएसएमई दुर्ग के प्रस्ताव निगम मुख्यालय रायपुर को मिले है। उनके द्वारा विभिन्न ट्रेड में रायपुर एवं दुर्ग के प्रशिक्षण केन्द्रों में निःशुल्क आयोजित किए जाएंगे. साथ ही आवास और भोजन की व्यवस्था प्रशिक्षणर्थियों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।
.jpeg)
0 टिप्पणियाँ