पुरानी पेंशन स्कीम लागू होने पर अधिकारियों, कर्मचारियों में हर्ष का माहौल-
बुधवार, मार्च 09, 2022
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राज्य के पेश किए बजट में राज्य के अधिकारियों, कर्मचारियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी कर दी। उन्होंने आज के पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की घोषणा की।जिले के अधिकारियों, कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री की इस घोषणा और बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया है। पुरानी पेंशन स्कीम लागू होने से कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ जांजगीर चांपा जिले के अध्यक्ष श्री पैगवार ने इस घोषणा पर खुशी जताई है। उन्होंने इस घोषणा के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का धन्यवाद ज्ञापित कर उनके प्रति आभार जताया है। जिला कोषालय अधिकारी श्री महादेवा ने पुरानी पेंशन स्कीम लागू होने पर जिले के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। इसी प्रकार उक्त घोषणा से लाभान्वित होने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
एक टिप्पणी भेजें
0
टिप्पणियाँ
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
0 टिप्पणियाँ