Music

BRACKING

Loading...

ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षात्मक उपायों के प्रबंध करें जिससे दुर्घटनाओं में कमी आए - सांसद डॉ के पी यादवसड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए निर्देश

 ब्रज रावत
सांसद डॉ के पी यादव ने शिवपुरी भ्रमण के दौरान सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों के साथ चर्चा की। पिछली बैठक में लिए गए निर्णय की समीक्षा की। उन्होंने  ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षात्मक उपायों के प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आए और लोगों की जान बचाई जा सके। 
बैठक में ब्लैक स्पॉट की चर्चा के दौरान खुबत घाटी पुल के पास सड़क चौड़ीकरण के निर्देश दिए। इसके अलावा यातायात व्यवस्था के लिए क्रेन किराए पर लगाने के निर्देश दिए हैं। अभी शहर में पार्किंग स्थल चिन्हित करके पार्किंग व्यवस्था सुव्यवस्थित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके संबंध में भी बैठक में चर्चा की गई। 
जानकारी देते हुए जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा 12 वाहनों पर चालानी कार्यवाही करके लगभग 50 हज़ार रुपये का चालान वसूल किया गया है। इसके अलावा विजन जीरो के तहत सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए वाहनों की चेकिंग की जाती है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर और तेज गति से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध अक्टूबर माह से अभी तक कुल 183 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए एक लाख 83 हज़ार का शमन शुल्क वसूल किया गया है। इसके अलावा प्रतिबंधित क्षेत्र में जनवरी से अभी तक कुल 53 वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई है जिसमें 2 लाख 65 हज़ार का शुल्क वसूला गया है जबकि चेकिंग के दौरान 1122 वाहनों पर चालानी कार्यवाही करके 6 लाख 33 हज़ार से अधिक  शुल्क वसूल किया गया है।

 साइन बोर्ड लगाने के निर्देश 
ऐसे ब्लॉक्स्पॉट जहां दुर्घटनाएं अधिक होती हैं और पिछले कुछ समय में दुर्घटनाएं हुई हैं जिनमें कई लोगों की जान गई है। ऐसे स्थलों पर साइन बोर्ड लगाएं और जहां कहीं सुरक्षात्मक उपाय किए जा सकते हैं वहां यातायात और एनएचएआई की टीम द्वारा संयुक्त रूप से भ्रमण करके प्रबंध किए जाएं क्योंकि एक वर्ष के आंकड़ों पर यदि ध्यान दिया जाए तो दुर्घटनाओं की संख्या में कमी आई है लेकिन मृत्यु की संख्या बड़ी है। इसलिए साइन बोर्ड लगाए जायें। 

थीम रोड सौंदर्यीकरण पर चर्चा
थीम रोड पर भी काम जारी है। थीम रोड पर सीवर के चेंबर रोड के लेवल में होना चाहिए। पीएचई और पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा समन्वय से काम किया जाए। इसी प्रकार माधव चौक पर अनाउंसमेंट सिस्टम शुरू किया गया था वह फिर से शुरू किया जाए। नगर पालिका अधिकारी को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। यह अनाउंसमेंट सिस्टम यातायात व्यवस्था, स्वच्छता अभियान आदि के लिए प्रभावी हो सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ