Music

BRACKING

Loading...

फर्जी गेहूं पंजीयनकर्ता के विरुद्ध प्रकरण दर्ज

 ब्रज रावत 
कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह के निर्देशन में तहसीलदार पिछोर द्वारा जांच के दौरान फर्जी गेहूं पंजीयन किए जाने पर आनंद पुत्र प्रभु दयाल लोधी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है।
तहसीलदार पिछोर ने बताया कि ग्राम धौर्रा में 04 हेक्टेयर से ऊपर किए गए पंजीयन की जांच नायब तहसीलदार भौंती ज्योति लाक्षाकार द्वारा की गई। जिसमें ग्राम धौर्रा के सर्वे नम्बर 962, 963, 983/12, 983/13 पर भूमि स्वामी के नाम प्रथक हैं जबकि गेहूं का पंजीयन आनंद पुत्र प्रभु दयाल लोधी निवासी धोर्रा द्वारा कराया गया। इस प्रकार जांच के दौरान संस्था खोड ऑपरेटर एवं पंजीयन कर्ता दोनों के द्वारा कूटरचित तरीके से गेहूं का पंजीयन कर शासकीय योजना का दुरुपयोग कर शासन को हानि पहुंचाना परिलक्षित होता है जो प्रथम दृष्टया अपराध की श्रेणी में आता है। जांच में दोषी पंजीयनकर्ता आनंद पुत्र प्रभु दयाल लोधी निवासी धोर्रा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किए जाने की कार्यवाही की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ