मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड विभाग के अधिकारियों के लिए आयोजित प्रत्यास्मरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी मध्यप्रदेश भोपाल में दिनांक 28 फरवरी से 3 मार्च 2022 तक संपन्न हुआ।
इस प्रशिक्षण में जिले के मास्टर ट्रेनर के रूप में सेवानिवृत्त प्राचार्य श्री विजय भार्गव, सेवानिवृत्त श्री गिरीश मिश्रा, आनंद विभाग एवं पर्यटन संवर्धन बोर्ड के सदस्य श्री अभय कुमार जैन, इंजीनियर विशाल चौरसिया एवं वॉलिंटियर के रूप में कार्यरत संदीप दांगी ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
पर्यटन संवर्धन बोर्ड की सचिव एवं डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शिवांगी अग्रवाल ने बताया कि सभी मास्टर ट्रेनर पर्यटन से संबंधित समस्त स्टेकहोल्डर को समय-समय पर प्रशिक्षित करेंगे उन्होंने सभी को अपना कार्य बेहतर ढंग से करने के लिए प्रेरित किया।
0 टिप्पणियाँ