बिर्रा-जिला पंचायत सभापति एवं जिला भाजपा कोषाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने जिलेवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। जयपुरिया ने लिखा कि सत्य व धर्म की विजय के प्रतीक पर्व होलिका दहन की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। असत्य और अधर्म की पराजय के रूप मनाये जाना वाला यह पर्व सामाजिक चेतना का नया अध्याय लिखे और आप सभी के जीवन में खुशियों की बौछार करें, ऐसी मेरी प्रार्थना है। आइए, होलिका दहन के अवसर पर समाज में व्याप्त घृणा एवं वैमनस्य को भुलाकर आपसी प्रेम, भाईचारा और समरसता की भावना को आत्मसात करें। यह त्योहार जीवन में हर्ष एवं उल्लास का प्रतीक है। यह अनेकता में एकता की हमारी संस्कृति को और मजबूत बनाने के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर समस्त जिलेवासियों से आह्वान है कि वे समाज में आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना को प्रगाढ़ करने का संकल्प लें, जिससे प्रदेश उन्नति के नए आयाम छू सके।
0 टिप्पणियाँ