मध्यप्रदेश में महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष रश्मि पवार ने शहर के तीन कारोबारी शरद साहू, अभिजीत शिवहरे और राहुल शिवहरे के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि तीनों व्यापारी उसे अश्लील इशारे कर रहे थे और उसके साथ छेड़छाड़ की।
इंदरगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है। रश्मि पवार कॉलेज के समय से ही कांग्रेस पार्टी की राजनीति में सक्रिय है। वह NSUI की प्रदेश अध्यक्ष रह चुकी हैं। वर्तमान में महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष और अखिल भारतीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य हैं। इसके अलावा पूर्व मंत्री नारायण सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ चुकी हैं एवं विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी कर रही हैं।
रश्मि पवार रात के समय अचानक इंदरगंज थाने पहुंच गई। उन्होंने पुलिस को बताया कि बिजनेसमैन शरद साहू, अभिजीत शिवहरे और राहुल शिवहरे ने उनके साथ छेड़छाड़ की एवं अमर्यादित इशारे किए। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो व्यापारियों द्वारा उन्हें धमकी दी गई। इंदरगंज पुलिस ने मामला दर्ज करके तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है। इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी गई है। पता लगाया जा रहा है कि रात में क्या हुआ था।
0 टिप्पणियाँ