Music

BRACKING

Loading...

MP : मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा छिंदवाड़ा और सागर जिले में युवकों की असामयिक मृत्यु पर दु:ख व्यक्त

 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने छिंदवाड़ा और सागर जिलों में डूबने से पाँच युवाओं की असामयिक मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है।

छिंदवाड़ा जिले में होली पर तीन मित्र जो डेम में नहाने के लिए गए थे। उनकी डूबने से मृत्यु का समाचार है। इसी तरह सागर जिले में ग्राम बदोना कछवाह में तालाब में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मृत्यु हो गई है।s

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दोनों जिलों में हुई इन घटनाओं को दु:खद बताते हुए ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति और उनके परिजन को दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दोनों जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को प्रभावित परिवारों की आर्थिक सहायता के निर्देश दिए हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ