Music

BRACKING

Loading...

MP : भाप्रसे के 3 अधिकारियों को सौंपे गये दायित्व

 



राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 3 अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व सौंपे गये हैं।

श्री संजय गुप्ता आयुक्त-सह पंजीयक सहकारी संस्थाएँ तथा प्रबंध संचालक राज्य तिलहन उत्पादक संघ को अपने वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

श्री भास्कर लक्षकार आयुक्त-सह-संचालक संस्थागत वित्त एवं उप सचिव वित्त विभाग को अपने वर्तमान कर्त्तव्यों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मध्यप्रदेश इंटर स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी एवं प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

श्री शशांक मिश्रा प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी मध्यप्रदेश इंटर स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी तथा पदेन अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन, लोक निर्माण विभाग एवं पदेन अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन विभाग एवं प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (अतिरिक्त प्रभार) को प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम तथा प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य परिसम्पत्ति प्रबंधन कम्पनी लिमिटेड के पद पर पदस्थ करते हुए पदेन अपर सचिव लोक निर्माण विभाग एवं पदेन अपर सचिव लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन विभाग घोषित किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ