Music

BRACKING

Loading...

MP :नरसिंहगढ़ में दूसरे दिन भी निकाला हिस्ट्रीशीटरों


जिले में चलाए जा रहे गुंडा अभियान में गुंडों से शपथ पत्र भरवाए जा रहे हैं। गुंडों के हाथों में तख्ती पकड़ाकर शहर में जुलूस निकाला जा रहा है। नरसिंहगढ़ में कल जुलूस निकालने के बाद बचे हुए गुंडों का आज शाम को जुलूस निकाला जा रहा है। थाना प्रभारी रविन्द्र चावरिया ने बताया कि शहर एवं आसपास के सभी हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को बाउंडओव्हर किया गया है। इसी के अंतर्गत कल जुलूस निकालकर शपथपत्र भरवाए गए थे। कुछ बदमाश घरों में नही मिले थे उन्हें आज पकड़कर सड़क पर जुलूस निकाला गया है। अपराधियो के हाथों में तख्ती पकड़वाकर उनसे नारे लगवाए गए जिसमे कहा गया कि अपराध से दूर रहेंगे, अब अपराध नही करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ