गुरुवार को मंडी में 33 हजार क्विंटल से ज्यादा उपज खरीदी गई। गेंहू और सरसों के भाव में तेजी बरकरार रही। धनिया का भाव भी बुधवार के मुकाबले ज्यादा रहा। गेंहू का मॉडल भाव 2465 रहा, तो वहीं धनिये का मॉडल भाव 9050 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया। शुक्रवार को खरीदी के बाद मंडी तीन दिन के लिए बंद रहेगी। उसके बाद सिर्फ 29 मार्च को नीलामी होगी और फिर तीन दिन के लिए बंद हो जाएगी।
गुरुवार को सबसे ज्यादा खरीदी सरसों और गेंहू की हुई। गेंहू बेचने के लिए भी किसान मंडी में पहुँचे। 15 हजार क्विंटल से ज्यादा गेंहू मंडी में आया। वहीं 10 हजार क्विंटल से ज्यादा सरसों की खरीदी हुई। धनिया 5 हजार क्विंटल से ज्यादा मंडी में आया। सभी फसलों के भाव मे इन दिनों रोजाना तेजी आ रही है।
ये रहा भाव
सोमवार को गेंहू का न्यूनतम भाव 2050 रुपये रहा। यह समर्थन मुख्य से 25रुपये प्रति क्विंटल ज्यादा था। बुधवार के मुकाबले न्यूनतम भाव 10 रुपये कम रहा। अधिकतम मूल्य 4025 रुपये रहा। मॉडल भाव 30 रुपये बढ़कर 2465 रुपये रहा। धनिया का न्यूनतम भाव 7800 रुपये मिला। यह बुधवार से 400 रुपये प्रति क्विंटल ज्यादा रहा। वहीं अधिकतम दाम 13600 और मॉडल भाव 75 रुपये बढ़कर 9050 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। चने का भाव 4860 रुपये तक पहुंच गया है। सरसों का न्यूनतम भाव 100 रुपये बढ़कर 6000 रुपये मिला। अधिकतम दाम 6480 रुपये और मॉडल भाव 6240 रुपये रहा

0 टिप्पणियाँ