Music

BRACKING

Loading...

MP : एमडी ने वनवासी उपभोक्ता से पूछा बिजली ठीक मिल रही है या नहीं

मप्रपक्षेविविकं के एमडी श्री तोमर पहुँचे आमखूंट, ग्रिड देखा- उपभोक्ता से की चर्चा 


मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर मैदानी दौरे पर है। झाबुआ के बाद बुधवार को उन्होंने आलीराजपुर जिले का भ्रमण कर बिजली वितरण, शिकायत निवारण और आपूर्ति संबंधी व्यवस्थाएँ देखी। उन्होंने आमखूंट के 33/11 केवी ग्रिड का निरीक्षण किया। यहाँ से करीब दस हजार वनवासियों के लिए बिजली प्रदाय होती है। ग्रिड के नियमानुसार समय पर मैंटेनेंस और नए कंट्रोल सेंटर के लिए उन्होंने संबंधित शाखा को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। 11 केवी के लंबे फीडरों के विभक्तिकरण के भी निर्देश दिए। उन्होंने आमखूंट में वनवासी उपभोक्ता श्री मुकाम सिंह पिता श्री भानजी से भी चर्चा की। चर्चा में घरेलू और खेती के लिये मिलने वाली बिजली की जानकारी ली। विद्युत प्रदाय व्यवस्था के प्रति श्री मुकाम सिंह ने संतोष जताया। आलीराजपुर के कार्यपालन यंत्री श्री के.एस. तड़वाल ने प्रबंध निदेशक को जिले की बिजली वितरण व्यवस्था, लाइन लास में कमी के उपाय और मार्च के राजस्व संग्रहण कार्य की जानकारी दी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ