मध्यप्रदेश शासन के खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 के मध्य आयोजित अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक विजेता जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों से वर्ष 2022 की राज्य स्तरीय खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को 10,000 रूपये, रजत पदक पर 8,000 रूपये एवं कास्य पदक पर 6,000 रूपये खेलवृत्ति राशि प्रदान करने का प्रावधान हैं। वर्ष 2022 की खेलवृत्ति हेतु आवेदन 31 मई तक स्वीकार किए जा सकेंगे। खेलवृत्ति हेतु निर्धारित दिशा निर्देश व नियमावली विभागीय वेबसाइट www.dsywmp.gov.in पर उपलब्ध है।
0 टिप्पणियाँ