Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : प्यार में धोखा खाई शिवपुरी की युवती की आपबीती:मुझसे 6 साल तक रिलेशन बनाए, अब शादी किसी और से करेगा


हम 6 साल से रिलेशन में हैं। उसने शादी करने का कहकर कई बार रिलेशन बनाए। अब शादी से मुकर गया। उसके पिता कह रहे थे कि मेरा पूरा खर्च उठाएंगे। कहीं शादी करूंगी तो वही करवाएंगे। अब तो वह भी कॉल नहीं उठा रहे हैं। वह अब किसी और से शादी कर रहा है। प्रेमी का 12 अप्रैल को टीका चढ़ गया। यदि उसने मुझसे शादी नहीं की तो केस करूंगी। ऐसे में तीन जिंदगी बर्बाद होंगी।

प्यार में धोखा खाई यह युवती अपनी पीड़ा लेकर गुरुवार को शिवपुरी के महिला थाने पहुंची। उसने बताया कि वह हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है। 6 साल पहले बैराड़ के रहने वाले राजू से उसकी दोस्ती हो गई। दोस्ती प्यार में बदली तो राजू कसमें-वादे करने लगा। उसने मुझे शादी का सपना दिखाया। कई बार रिलेशन बनाए। मैंने उससे शादी की बात की, तो वह टालता रहा। अब वह किसी और लड़की को दुल्हन बनाने जा रहा है। परिवारवालों ने चोरी छिपे टीका भी करवा दिया। उसकी शादी की तारीख भी 19 अप्रैल की फिक्स हो गई है।



महिला थाने पहुंची लड़की ने शिकायती आवेदन दिया है।

प्रेमी का बाप भी वादे से मुकर गया
पीड़िता ने बताया कि राजू के पिता ने बीच का रास्ता निकालने की कोशिश की थी। परिवार के बड़े-बुजुर्ग और समाज के वरिष्ठों के समक्ष उन्होंने कहा था कि वह उसका पूरा खर्च उठाएंगे। साथ ही यदि वह किसी और जगह शादी करती है, तो उसकी शादी भी वही करवाएंगे। अब राजू के परिजन इस बात से भी मुकर गए हैं।

दोनों परिवार ने राजीनामे के लिए कहा है
महिला थाना प्रभारी अंजना खरे का कहना है कि आज दोनों पक्ष आए थे। एक बार फिर दोनों पक्षों ने राजीनामे का मन बनाया है। अगली बार पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ