इंदौर के रविन्द्र नाट्य गृह में सम्पन्न साहित्यकार नरेश मेहता की स्मृति में दिया जाने वाला शब्द ऋषि सम्मान नावेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने साहित्यकार प्रमोद भार्गव को दिया। इस अवसर पर राज्य सरकार में मंत्री तुलसी सिलावट, साहित्य अकादमी के निदेशक विकास दवे उपस्थित रहे।
मूर्धन्य सम्पादक राहुल बारपुते, राजेन्द्र माथुर, प्रभाष जोशी, माणिकचंद वाजपेयी, शरद जोशी की स्मृति में आयोजित इस महोत्सव में करीब 20 राज्यों के 150 से अधिक वरिष्ठजन ने सम-सामयिक विषयों पर अपने विचार प्रकट किए।
प्रमोद भार्गव समेत 14 रचनाधर्मी को यह सम्मान दिया गया। प्रमोद भार्गव पुस्तक लेखन का भी उत्कृष्ट कार्य किया है।भार्गव की साहित्य में भी गहरी पैठ है।उनका दशावतार उपन्यास और पुरातन विज्ञान अत्यंत चर्चित पुस्तकें हैं।

0 टिप्पणियाँ