Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर,युवक की मौत दो घायल


बैराड़ थाना क्षेत्र के बैराड़-पोहरी मार्ग रामगढ़ मिडिल स्कूल के सामने गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक काे टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार एक युवक की मौत माैके पर ही माैत हाे गई, जबकि युवक दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतक को पीएम हाउस भेज कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 06 एसी 0627 के चालक ने ट्रैक्टर को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए मिडिल स्कूल के सामने बाइक पर सवार होकर भटनावर से बैराड़ जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अरविंद धाकड़ निवासी धंधेरा की मौत हो गई। जबकि बीलवरा कला निवासी दिलीप और बगवासा निवासी जनवेद धाकड़ गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जनवेद धाकड़ को पोहरी अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल शिवपुरी रैफर किया गया है। घटना की रिपोर्ट फरियादी दिलीप 25 साल पुत्र राम भरत धाकड़ निवासी बीलवराकला ने बैराड़ थाना पहुंचकर दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ