Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : हनुमान मंदिरों पर लगा रहा भक्तों का जमावड़ा

 शिवपुरी मुख्यालय पर हनुमान जन्मोत्सव का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही भक्तों का जमावड़ा शहर के हनुमान मंदिरों पर देखने को मिला। सुबह से ही हनुमान मंदिरों पर हनुमान भक्तों के द्वारा बजरंगबली की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। हनुमान मंदिरों में उत्सव के अवसर पर सुबह से ही हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, हनुमाष्टक व हनुमान आरती का आयोजन हुआ। इसके साथ ही हनुमान जयंती पर हनुमान भक्तों के द्वारा हनुमान मंदिरों में भजन व गीतों का कार्यक्रम भी किया गया। जिसमें हनुमान से जुड़े भजनों, मंत्रों व गीतों का गायन किया गया।

चिलचिलाती गर्मी भी नहीं रोक सकी कदम

शहर से 6 किलोमीटर दूर वाकडे़ बाबा मंदिर का दरबार है। जहां आज हनुमान जयंती के अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे दर्शन करने पहुंचे। श्रद्धालुओं में कई श्रद्धालु ऐसे थे जो पदयात्रा कर ही मंदिर तक पहुंचे। मंदिर को भी भव्य तरीके से सजाया गया था। मंदिर के अंदर फूल-बंगला सजाया गया था। इस दौरान वाकडे बाबा मंदिर पर कई धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए भक्ति में संगीत के गीत भजनों के साथ श्रोता झूमते देखे गए। चिलचिलाती गर्मी भी आज श्रद्धालुओं की भीड़ को मंदिर तक पहुंचने से नहीं रोक सकी। पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए समाजसेवियों ने भंडारे का भी आयोजन किया इसके साथ ही पेयजल व्यवस्था भी कई समाजसेवियों के द्वारा की गई।

इन मंदिरों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

हनुमान जयंती के अवसर पर आज बालाजी धाम, मंशापूर्ण हनुमान, बांकडे बाबा हनुमान, खेड़ापति हनुमान मंदिर सहित माधव चौक पर स्थित हनुमान मंदिर फतेपुर हनुमान मंदिर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी जिसको लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ