Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : करंट लगने से किसान की हुई मौत

 

जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरघार में शनिवार को खेत पर काम करते हुए एक किसान की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना को देख मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार पिपरघार निवासी 55 वर्षीय दौलतराम धाकड़ अपने परिजनों के साथ खेत पर काम कर रहा था। तभी अचानक उसे खेत पर लगे बोरबेल के लिए बिजली के तारों में से करंट लग गया। करंट की चपेट में आए दौलतराम को परिजन इलाज के लिए तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोहरी पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ