Music

BRACKING

Loading...

भोपाल :राज्य मंत्री श्री यादव ने घायलों को पहुँचाया अस्पताल


 लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री श्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान सड़क दुर्घटना में घायलों को अपनी गाड़ी से जिला चिकित्सालय अशोक नगर पहुँचाया। श्री यादव ने डॉक्टर्स और चिकित्साकर्मियों से घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करवाई।

ग्राम सूजा, तहसील बासौदा, जिला विदिशा के निवासी अशोकनगर जिले में करीला माता के दर्शन को जा रहे थे। इन श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली मुंगावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घाट बमुरिया में पलट जाने से चार-पाँच लोग घायल हो गए। राज्य मंत्री श्री यादव ने बताया कि घायल हुए लोग सुरक्षित है और खतरे से पूरी तरह बाहर हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ