Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : दो मोटरसाइकिलों की सीधी भिड़ंत में एक युवक की मौत दूसरा घायल


 

शिवपुरी के चकराना गांव में 2 बाइकों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में चकराना गांव का निवासी 30 साल का पुरषोत्तम धाकड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोहरी में प्राथमिक इलाज के बाद शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में पुरषोत्तम धाकड़ की हालत को देखते हुए डॉक्टर ने ग्वालियर रेफर कर दिया। रास्ते में धाकड़ ने दम तोड़ दिया।

जानकारी अनुसार, 5वीं एवं 8वीं की वार्षिक परीक्षाओं को मद्देनजर रखते हुए चकराना विद्यालय (सेंटर) पर रमेश चंद्र शर्मा को केंद्र अध्यक्ष बनाया गया था। जहां बीते रोज सुबह लगभग 9 बजे पोहरी संकुल से पेपर लेकर चकराना विद्यालय के मोड़ पर पहुंचे। वहीं दूसरी ओर चकराना से मोटरसाइकिल पर सवार होकर पुरषोत्तम धाकड़ आ रहा था।

दोनाें कुछ समझ पाते इससे पहले ही अचानक दोनों टकरा गए। दुर्घटना में पुरषोत्तम धाकड़ की मौत हो गई। शिक्षक रमेश चंद्र शर्मा घायल हो गया। इलाज के लिए उसे शिवपुरी जिला अस्पताल लाया। पोहरी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ