Music

BRACKING

Loading...

तार की चोरी को अंजाम देने वाले गिरफ्तार:बिजली का तार चुराकर कबाड़ी को बेचने वाले पकड़े, डेढ़ लाख का तार बरामद

 


 शिवपुरी जिले के छह थाना क्षेत्रों में तीन महीनों से खंभे तोड़कर बिजली के तार चुराने वाले आठ बदमाश कोलारस थाना पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। बिजली कंपनी के मुताबिक तीन महीनों में करीब 25 लाख रु. कीमत का तार चोरी गया है। जबकि करीब 20 लाख रु. कीमत के खंभे व अन्य सामान तोड़कर नुकसान पहुंचाया है। पकड़े गए बदमाशों के अलावा तार खरीदने वाले शिवपुरी के दो कबाड़ियों पर भी पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध किया है।

कोलारस थाना पुलिस ने बिजली के तार चुराने वाले अनिल (31) पुत्र बाबूलाल जाटव निवासी जेल कॉलोनी कोलारस व कैलाश (45) पुत्र पहलवान जाटव, गंगेश (27) पुत्र कैलाश कुशवाह निवासी अहीर मौहल्ला कोलारस, गोदा (40) पुत्र हतूरा जाटव निवासी ग्राम चक भड़ौता, मनीराम (55) पुत्र गोपीलाल खंगार निवासी घुरवार रोड बदरवास व राजीव उर्फ रजुआ (26) पुत्र मनीराम खंगार और चालक राजू (26) पुत्र पप्पू उर्फ श्रीकृष्ण कुशवाह निवासी मोरई मौहल्ला कोलाररस व चालक देवेंद्र (26) पुत्र बद्री कुशवाह निवासी ऐंचवाड़ा थाना पोहरी को गिरफ्तार किया है।

डेढ़ लाख रु. कीमत का तार भी पुलिस ने जब्त किया है। पकड़े गए बदमाशों में पिता मनीराम और बेटा राजीव खंगार शामिल है। चालक राजू का लोडिंग ऑटो क्रमांक एमपी33 एल3028 और चालक देवेंद्र कुशवाह का छोटा हाथी लोडिंग क्रमांक एमपी33 एल 2031 जब्त कर लिया है।

पूछताछ में चोरी का तार शिवपुरी के दो कबाड़ी हजारी राठौर निवासी शिवपुरी जेल के सामने बड़ौदी शिवपुरी और कबाड़ी विवेक राठौर निवासी कस्टम गेट शिवपुरी को बेचने की बात स्वीकारी है। चोरी का तार खरीदने पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कार्रवाई की भनक लगने पर दोनों काबड़ी दुकानें बंद करके भाग गए हैं।

बिजली कंपनी शिवपुरी के एसई पीआर पाराशर ने बताया कि तीन महीने से लगातार तार चोरी की घटनाएं हो रहीं थीं। चोरों ने जिले भर में करीब 25 लाख रु. कीमत से ज्यादा का तार चुरा लिया। जबकि 20 लाख कीमत से ज्यादा खंभे व सामान भी नष्ट कर दिया है। इन लोगों ने कंपनी को बहुत नुकसान पहुंचाया है। तार चोरी जाने से कई गांवों में बिजली सप्लाई प्रभावित रही। जिसका कारण तार चोरी ही रहा।

गंगेश पर 12 केस दर्ज, राजस्थान में भी लूट, चोरी के केस
आठाें लोगों ने 11 चोरियां स्वीकारी हैं। अभी और पूछताछ कर रहे हैं। पकड़े गए गंगेश पर पहले से 12 केस दर्ज हैं। राजस्थान में भी लूट, चोरी के केस दर्ज है। पांच माह पहले ही जेल से छूटकर आया था। चालक राजू पर भी पहले से गोदाम से अनाज चुराने का केस दर्ज है। जिन दो कबाड़ियों को चोरी का तार बेचा है, उन पर भी केस दर्ज कर तलाश रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ