
शिवपुरी के कोलारस में ट्रेन नंबर 12198 ग्वालियर से भोपाल की ओर जा रही थी। तभी 1193/23 अनमैंड गेट नंबर 58 पर ट्रेन ड्राइवर की नजर एकाएक पटरी पर पड़ी जहां पर एक बाइक सवार पटरी पार करते हुए बाइक सहित फंस गया है। जहां बाइक सवार द्वारा ट्रेन को स्पीड में आता देख हड़बड़ाते हुए बाइक को वहीं पटरी पर छोड़ते हुए भाग खड़ा हुआ वहीं इस पूरे वाक्य में ट्रेन ड्राइवर की सूझबूझ के चलते तेज रफ्तार आ रही ट्रेन को किसी तरह काबू करते हुए रोका। जहां ट्रेन पटरी में पड़ी बाइक के पास आकर रुक गयी, वरना कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रेन को 15 मिनट के लिए रोक गया, बाइक को पटरी से हटा कर ट्रेन को गुना की और रवाना किया।
बिना क्रॉसिंग पटरी से कर रहा था पटरी पर -
इस पूरे घटनाक्रम में मुख्य यह रहा कि जहां यह घटना हुई वहां पर किसी प्रकार का रेलवे क्रॉसिंग नहीं है। जहां युवक द्वारा पटरी को क्रॉस किया जा रहा था। ग्रामीणों के अनुसार आए दिन कई लोग वहां से पटरी क्रॉस करते है
0 टिप्पणियाँ