Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : गौशाला में भूख के कारण न मरे गौवंश, इसी लिया भूसा किया दान


 

जिले के कोलारस की ग्राम पंचायत लुकवासा में गौसेवा की अनूठी मिसाल पेश की गई। जहां गौवंश की सेवा की सोच रख लुकवासा के रहने वाले हरिओम रघुवंशी ने गौशाला में 33 ट्रॉली भूसा दान किया है। इसके साथ ही गौशाला में भूसे की कमी आने पर भी और भूसा उपलब्ध कराने की बात गौशाला प्रबंधन से हरिओम रघुवंशी ने कही है। गौशाला पहुंचाया गया 33 ट्रॉली भूसा हरिओम रघुवंशी के द्वारा खरीद कर दान किया गया है।

शिवपुरी भाजपा के जिला मंत्री हरिओम रघुवंशी ने बताया कि गौशालाओं में भूसे की कमी रहती है। जिसके चलते गौ माता को भूखा रहना पड़ता है। गर्मियों मौसम भी शुरू हो चुका है। गर्मियों के मौसम में गाय के लिए चारा आसानी से उपलब्ध हो सके इसी के चलते उन्होंने 11 टैंक यानी 33 ट्रॉली भूसा लुकवासा की श्रीराम गौशाला को दान किया है। गौ सेवा समिति के सदस्यों को आश्वासित किया है। आगे भी अगर गौ माता के लिए चारा की आवश्यकता पड़ेगी तो उनके द्वारा और चारे की व्यवस्था कराई जाएगी इसके साथ ही हरिओम रघुवंशी ने जनता से अपील की है कि गौ रक्षा संवर्धन के लिए वह भी गौशाला में चारा सहित अन्य सामग्री दान कर गौवंश की सेवा का पुण्य लाभ लें।

भूसे पर लगा है प्रतिबंध

भूसे का उपयोग ईंधन के रूप में भी किया जाता है। भूसे की खरीदी बड़े पैमाने पर की जाती है। इसके साथ ही व्यापरियों द्वारा भूसे का स्टॉक भी बड़े पैमाने पर कर लिया जाता है। जिसके कारण पशुओं को चारे की व्यवस्था में कमी आ जाती है परंतु इस बार जिला कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह जिले में पशुओं को चारे की व्यवस्था सही तरीके से हो सके इसके लिए जिला प्रशासन ने भूसे को सरहदी राज्यों में परिवहन पर रोक पहले ही लगा दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ