Music

BRACKING

Loading...

MP : भोपाल शहर काजी बोले- देशभर में दंगे साजिश तो नहीं:पत्थर फेंकने वाले गुनहगार हैं, उनके परिवार वाले नहीं; विशेष समुदाय को कर रहे टारगेट


 

खरगोन में हुए दंगे पर भोपाल के शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि देशभर में एक ही समय दंगे कहीं साजिश तो नहीं हैं। खरगोन में पत्थर फेंकने वाले गुनहगार हैं, उनके परिवार वाले नहीं। विशेष समुदाय को टारगेट तो नहीं किया जा रहा।

बुधवार को शहर काजी ने DGP से मुलाकात कर उन्हें लैटर सौंपा। इसमें दंगे को लेकर कई सवाल भी उठाए। इसे लेकर दैनिक भास्कर ने शहर काजी से बात की। शहर काजी से पूछा कि आपने रामनवमी के जुलूस के दौरान मस्जिदों में चढ़कर भगवा झंडा लगाने की बात कही है। उसका क्या आधार है? जवाब में शहर काजी बोले- कोई ट्वीट था। इसलिए कहा था, लेकिन शायद वो गलत था।

शहर काजी ने कहा कि खरगोन दंगे में बेगुनाहों को सजा दी जा रही है। बेगुनाहों को सजा न मिले। घर तोड़ने जैसी कार्रवाई गलत है। कर्फ्यू खुलने के बाद पता लगाएंगे कि कितने बेगुनाहों पर कार्रवाई हुई? बेगुनाहों के मकान तोड़े जा रहे हैं, उनकी मदद करें। शहर काजी ने कहा कि पत्थर फेंकने वाले गुनहगार हैं। उनके परिवार वाले नहीं। पहले तो यह तस्दीक हो कि पत्थर किसने फेंके। पत्थर फेंकने वाले दूसरे लोग भी हो सकते हैं। दंगे में कौन-कौन शामिल हैं, उसकी तहकीकात होना चाहिए।

कहीं ये प्लानिंग तो नहीं
शहर काजी ने सवाल उठाए कि देशभर में एक ही समय दंगे क्यों हो रहे हैं। यह प्लानिंग तो नहीं है। उन्होंने कहा कि जुलूस में चल रहे लोग ट्रॉली में भरकर पत्थर लाए थे। कोई सबूत तो नहीं है, पर मुझे पता चला। ऐसा भी हो सकता है कि जिस जुलूस पर पत्थर फेंकने का मामला सामने आया, उन्हीं लोगों ने ये साजिश की हो। अपने साथ ही पत्थर लेकर आएं हों।

अपराधी हैं तो सजा दी जाए
मुस्लिम समुदाय से की गई अपील पर उनका कहना था कि वैसे तो अब तक उन लोगों का अपराध सिद्ध नहीं हुआ है, लेकिन अगर फिर भी वे अपराधी पाए जाते हैं, तो उन्हें सजा दी जाए, लेकिन घर पर बुलडोजर चलाकर निर्दोष घरवालों को ना परेशान किया जाए। शहर काजी ने कहा कि भोपाल पहले इस्लामिक स्टेट रहा है। तब भी दूसरे समुदाय के लोग जुलूस, रैली निकालते थे। तब तो दंगे नहीं होते थे। अब अचानक से एक समुदाय विशेष को टारगेट तो नहीं किया जा रहा। MP : खरगोन दंगे पर भोपाल शहर काजी DGP से मिले : बोले- प्रशासन बिना जांच कार्रवाई कर रहा, मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ