मडीखेड़ा बांध स्थित इंटेक वेल से सतनवाड़ा इंटर प्लांट तक कुछ हिस्सा जीआरपी पाइप लाइन का है जिसमें आए दिन लीकेज हो रहे हैं। 8 दिनों से हो रहा है लीकेज जोड़ने के बाद गुरुवार को शहर तक पानी पहुंचाया गया।
नगर पालिका सबसे पहले संपवेल भर रही है ताकि कुछ हद तक शहर में सिंध के पानी की सप्लाई जारी हो सके। नगर पालिका एई सचिन चौहान ने बताया कि रात को टंकियां भरी जा रही हैं। संपवेल के साथ-साथ टंकियों से पानी सप्लाई की जाएगी। बता दें कि दो शान द्वारा खा पाई गई जीआरपी पाइपलाइन किसी काम की नहीं है।
रो वाटर के लिए बिछी जीआरपी पाइप लाइन अनगिनत बार फूट चुकी है। बार बार लीकेज सुधर लाकर नगरपालिका भी परेशान हो रही है। भीषण गर्मी के दौर में जिंदगी पानी की सप्लाई नहीं मिलने से आमजन परेशान हैं सोशल मीडिया के जरिए अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। नगर पालिका द्वारा शहर में 15000 से अधिक नए नल कनेक्शन जारी किए गए हैं।

0 टिप्पणियाँ